
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के चतरा जिले के अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब घोड़दौड़ पंचायत के करिहारा गांव में एक महिला अपने 3 माह के जुड़वां बच्चों के साथ जिंदा जल गई। महिला अपने बच्चों के साथ आग में जल गई। घटना के बाद तीनों के शव बरामद किए गए। तीनों शवों की हालत काफी खराब थी और तीनों बुरी तरह जल गए थे। दरअसल करिहारा गांव निवासी दिलीप यादव की पत्नी शिवी देवी अपने दो नवजात जुड़वां बच्चों के साथ खाट पर सो रही थी। मृतक महिला शिवी देवी के ससुराल वालों ने बताया कि मृतका अपने दो नवजात जुड़वां बच्चों के साथ खाट पर सो रही थी। खाट के नीचे अंगीठी जल रही थी। आशंका है कि उसी अंगीठी से खाट में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर महिला और उसके बच्चे जिंदा जल गए।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भूसिया गांव निवासी मृतका शिवी देवी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक महिला शिवी देवी की शादी 4 साल पहले करिहारा गांव निवासी दिलीप यादव से हुई थी। हालांकि अब उसका पति दिलीप यादव दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, जबकि मृतका ने 3 महीने पहले गांव में ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। मृतका के परिजनों को शक है कि घरेलू कलह के कारण महिला के ससुराल वालों ने साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है कि महिला और बच्चों की हत्या की गई है या यह महज एक हादसा है।
TagsJharkhandजुड़वां बच्चोंसोमहिलाआगजिंदाजल Jharkhandtwinssleepingwomanfireburnt aliveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





