
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र स्थित को-ऑपरेटिव कॉलोनी में रविवार को हुई हत्या के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय कालिका राय की उनकी ही महिला किराएदार ने छेड़छाड़ के चलते रॉड से सिर कुचलकर हत्या कर दी। बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि 11 मई की शाम पुलिस को सूचना मिली कि को-ऑपरेटिव कॉलोनी निवासी कालिका राय की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।
स्वर्गियारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि उक्त मकान मालिक कालिका राय किराया नहीं देने पर रूना देवी नामक महिला से छेड़छाड़ करता था। स्वर्गियारी ने बताया कि 11 मई 2025 को कालिका राय ने उक्त महिला को मछली देने के बहाने दोबारा घर बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इससे महिला को गुस्सा आ गया और उसने मसाला पीसने वाली रॉड से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsJharkhandकिरायेदारमालिकहत्यामहिलागिरफ्तारJharkhandtenantownermurderwomanarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





