छत्तीसगढ़
राहुल गांधी ने भूपेश को सौंपा सेना पर सवाल उठाने का कार्यभार : बीजेपी
Nil dhankar
14 May 2025 11:13 AM IST

x
रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर छग बीजेपी ने घोर आपत्ति जताया है, x पोस्ट में बीजेपी ने राहुल-भूपेश का कॉर्टून जारी किया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है, लगता है कि राहुल गांधी का सेना पर सवाल उठाने का कार्यभार भूपेश बघेल को मिला है।
बता दें कि दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में बघेल ने कहा था कि, '26 लोग मारे गए. क्या वो 4-5 आतंकी पकड़े गए? अगर नहीं, तो आप इसे सफल ऑपरेशन कैसे कह सकते हैं? इस नाकामी की जिम्मेदारी कौन लेगा?' उन्होंने सरकार की कश्मीर नीति पर भी सवाल उठाया, 'लोग सरकार की गारंटी पर कश्मीर घूमने गए थे, परिवार के साथ गए थे, लेकिन ताबूतों में लौटे.'।
लगता है कि राहुल गांधी का सेना पर सवाल उठाने का कार्यभार भूपेश बघेल को मिला है। pic.twitter.com/v4fVtGXHP3
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) May 14, 2025
Next Story





