
x
Jharkhand झारखंड: सरायकेला-खरसावां जिले में दुर्गा पूजा मेले से अपने परिवार के साथ घर लौट रहे 50 वर्षीय एक व्यक्ति पर 3 लोगों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने कथित तौर पर भूमि विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिले के कुचाई प्रखंड के कोलाईडीह गांव निवासी बैधर प्रधान मंगलवार शाम अपनी पत्नी और 19 वर्षीय बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी खरसावां थाना क्षेत्र के सुपाइसाई गांव के पास आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि बैधर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए तथा उनका एक नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है।
खरसावां थाने के प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित और मुख्य आरोपी रिश्तेदार हैं तथा हत्या लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर हुई।
TagsJharkhandअपराधियोंव्यक्तिहमला Jharkhandcriminalsmanattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





