
x
Jharkhand झारखंड: पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत नरसिंहपुर पथरा गांव के केवल टोला में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि बच्चों का पिता गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान प्रेम चौधरी के पुत्र 10 वर्षीय देवा कुमार और 8 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात 12:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय प्रेम चौधरी अपने दोनों बेटों के साथ पलंग पर सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे बड़े बेटे देवा चौधरी ने अपने पिता को बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। लेकिन, पिता ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।
इसके बाद सांप ने छोटे बेटे के हाथ में और पिता के सीने में डंस लिया। प्रेम चौधरी ने शोर मचाया, जिसके बाद घर के अन्य लोग जागे और तीनों को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया और प्रेम चौधरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घर पर जुट गई। कुछ लोगों ने बताया कि डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया था, इसके बावजूद परिजन बच्चों को झाड़-फूंक के लिए गढ़वा जिले के छपरा गांव ले गए।
TagsJharkhandसांपभाइयोंमौतपितागंभीरJharkhandsnakebrothersdeathfathercritical जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





