
x
छग
राजनांदगांव। गैंदाटोला इलाके में बाढ़ से डूबी पुलिया को पार करते हुए दो ग्रामीण बह गए। लंबे समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 60 वर्षीय ग्रामीण को ढूंढ लिया गया। जिसकी मौत हो चुकी है। वहीं 36 साल का युवक अब भी लापता है।
गैंदाटोला- फाफामार मार्ग पर छोटी पुलिया बनी है। लगातार हो रही बारिश और जलस्तर बढ़ने ने उक्त पुलिया डूब गई थी। बुधवार शाम करीब 5 बजे डूबी पुलिया को गैंदाटोला निवासी 36 वर्षीय वीरेंद्र यादव और 60 वर्षीय केशव राम धरमगुड़ी पार कर रहे थे। दोनों पुलिया के बीच में पहुंचे थे, तभी पानी का बहाव अचानक बढ़ गया।
इससे दोनों का संतुलन बिगड़ा और बह गए। गुरुवार को जिले के गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू शुरू किया। टीम को पुलिया से 500 मीटर दूर पर केशव राम धरमगुड़ी का शव बरामद हो गया है। वीरेंद्र यादव का पता नहीं चल पाया है।
Next Story





