झारखंड

Jharkhand: कुएं में डूबने से छात्र की मौत

Sarita
4 Sept 2025 6:56 AM IST
Jharkhand: कुएं में डूबने से छात्र की मौत
x
Jharkhand झारखंड: चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अशोक लाल का 16 वर्षीय बेटा साहिल कुमार कुएं में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, साहिल अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ कुएं में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं आ सका। बताया जा रहा है कि साहिल पहली बार कुएं में तैरने की कोशिश कर रहा था और उसे तैरना नहीं आता था।
घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाने के सब-इंस्पेक्टर बीर बहादुर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंप की मदद से कुएं का पानी खाली कर शव को बाहर निकाला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
Next Story