
x
Jharkhand झारखंड: देशभर में कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। आए दिन देश के अलग-अलग राज्यों से कुत्तों द्वारा इंसानों पर हमला करने की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला झारखंड के देवघर से आया है, जहां एक आवारा कुत्ते ने ढाई साल के मासूम बच्चे पर बुरी तरह हमला कर दिया।
मामला जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव का है। बताया जा रहा है कि दोपहर में ढाई साल का शकीबुल हसन नाम का एक मासूम बच्चा गली में खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उसे दबोच लिया और बुरी तरह नोच डाला। करीब 10 मिनट बाद बेटे के शोर मचाने की आवाज सुनकर मां दौड़ी हुई आई। मां ने पहले कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने बच्चे को नहीं छोड़ा। फिर जब उसने पत्थर मारा तो कुत्ते बच्चे को छोड़कर वहां से भाग गए। बच्चे की मां ने बताया कि कुत्ते ने बच्चे के चेहरे पर कई बार काटा। बेटा जितना शोर मचा रहा था, कुत्ता उतना ही उसे नोच रहा था।
बच्चे के चाचा ने बताया कि इस समय पालोजोरी में आवारा कुत्तों का आतंक है। भतीजे को कई जगहों पर काट लिया था, इसलिए डॉक्टर की सलाह पर उसे दुमका लाया गया। उन्होंने बताया कि पालोजोरी में आवारा कुत्तों के आतंक के कारण लोगों ने अपने बच्चों का घर से निकलना बंद कर दिया है। कुत्ते झुंड में बैठते हैं और एक छोटे बच्चे पर हमला कर देते हैं। गनीमत रही कि भतीजे पर एक ही कुत्ते ने हमला किया, अगर कई कुत्ते होते तो कुछ भी हो सकता था।
TagsJharkhandकुत्तेबच्चेकाटाJharkhanddogchildbit जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





