
x
Jharkhand: झारखंड के चतरा जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मंगलवार को हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित कौलेश्वरी पहाड़ के समीप हड़दवा नामक स्थान से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान गायघाट निवासी पूनम देवी (25) के रूप में की गई है।पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने के बाद हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पूनम देवी पहले से शादीशुदा थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसका प्रेम संबंध योगेंद्र भारती नामक युवक से हुआ था, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी।
बताया जा रहा है कि इस दूसरी शादी से पूनम के पहले पति और उसके ससुराल पक्ष में गहरी नाराजगी थी। ग्रामीणों का कहना है कि इसी पारिवारिक और प्रेम संबंधी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। बताया गया कि पूनम देवी की पहली शादी हंटरगंज थाना क्षेत्र के दंतार गांव में हुई थी। बाद में प्रेम प्रसंग के चलते उसने दूसरा विवाह किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
पुलिस इस हत्याकांड की जांच प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से कर रही है, हालांकि अन्य सभी संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। हंटरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।
TagsJharkhandमहिलाहत्यासनसनी Jharkhandwomanmurdersensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





