
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के रांची में एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा उग्रवादी समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया. जेल प्रशासन को घटना की जानकारी शुक्रवार को उस समय हुई जब सुबह जेल वार्ड के बाहर कैदियों की गिनती चल रही थी. उग्रवादी समीर सात साल से रांची जेल में बंद था. उसे जेल के वार्ड नंबर 12 में रखा गया था. आजीवन कारावास की सजा काट रहे तिर्की के भागने के बाद जेल में हड़कंप मच गया. जेल प्रशासन ने फरार कैदी की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उग्रवादी गुरुवार शाम सात बजे टहलने के लिए वार्ड से बाहर निकला था. इसके बाद वह वार्ड में वापस नहीं लौटा|
शुक्रवार की सुबह गिनती के दौरान एक कैदी गायब मिला. खोजबीन की गई तो पता चला कि समीर तिर्की गायब है. इस मामले में जेल प्रशासन ने शुक्रवार को खेलगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जेल आईजी ने जांच के आदेश दिए हैं. 2022 में समीर तिर्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसे 2018 में गुमला से रांची जेल में शिफ्ट किया गया था। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ जांच जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।
मामले की जांच की जिम्मेदारी जेल एआईजी तुषार रंजन गुप्ता को सौंपी गई है। शुक्रवार को एआईजी ने जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और जेल प्रशासन से पूछताछ भी की। समीर तिर्की को 2018 में गुमला जेल से रांची लाया गया था समीर तिर्की को 2018 में गुमला से रांची जेल में शिफ्ट किया गया था। तब से वह रांची जेल में बंद है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अपराधी समीर तिर्की पर गुमला के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं
TagsJharkhandजेलहंगामाकैदीफरारJharkhandjailuproarprisonerabscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





