छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय 8 मार्च को राजनांदगांव दौरे पर

Nilmani Pal
1 March 2025 10:03 AM IST
CM विष्णुदेव साय 8 मार्च को राजनांदगांव दौरे पर
x

राजनांदगांव। राजनांदगांव में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव और 51 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह कार्यक्रम गौरव पथ स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अतिथियों की अंतिम पुष्टि 4 मार्च तक होने की संभावना है।कलेक्टर संजय अग्रवाल सुबह 10 बजे महापौर और पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद दोपहर 12 बजे से नगर निगम के केंद्रीय कार्यालय टाउन हॉल में सभापति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

सभापति चयन के लिए भाजपा ने सांसद रूपकुमारी चौधरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे 4 मार्च को राजनांदगांव आएंगी। भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं और महापौर के साथ संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा करेंगी।

Next Story