
x
Jharkhand: झारखंड के पलामू में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर से महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ के पास का है। मृतक महिला का नाम आरती कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शादी के 15 साल बाद उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद आरती के माता-पिता का निधन हो गया। आरती अपने मायके में अकेले ही रहती थी। आज यानी बुधवार की सुबह आरती के घर से दुर्गंध आने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरती के घर का दरवाजा खोला तो पुलिस सन्न रह गई। घर के अंदर आरती का शव जमीन पर पड़ा था। शव से दुर्गंध आ रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
TagsJharkhandमहिलाशवहड़कंपJharkhandwomandead bodypanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





