झारखंड

Jharkhand : 3 मंजिला इमारत में भीषण आग, जिंदा जलीं मां-बेटी

Sarita
21 April 2025 12:38 PM IST
Jharkhand :  3 मंजिला इमारत में भीषण आग, जिंदा जलीं मां-बेटी
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 3 मंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें मां-बेटी की मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह इमारत पचंबा थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ला में स्थित है, जिसमें कपड़े की दुकान और आवासीय अपार्टमेंट हैं. बताया जा रहा है कि आज यानी सोमवार की सुबह-सुबह 3 मंजिला इमारत में आग लग गई. दुकान में फंसी मां-बेटी की मौत हो गई. पुलिस टीम के साथ दमकल विभाग की टीम और स्थानीय युवकों द्वारा संगीता डालमिया और खुशी डालमिया को बचाने का प्रयास किया गया|
लेकिन आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि घंटों अंदर फंसे रहने के कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि दमकल विभाग की गाड़ियों ने 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है. 5 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है. वहीं दुकान में रखे सारे कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए हैं. आग लगने का कारण 'शॉर्ट सर्किट' बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक खुशी डालमिया दो दिन पहले ही कोलकाता से सीए की परीक्षा देकर घर लौटी थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल था।
बीती रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर खाना खाया और फिर हंसते-खेलते सो गए, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि यह रात संगीता डालमिया और खुशी डालमिया की आखिरी रात थी। इस घटना में जहां लाखों का नुकसान हुआ है, वहीं परिवार ने दो सदस्यों को भी खो दिया है। इस घटना ने पूरे शहर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आग लगने का कारण 'शॉर्ट सर्किट' बताया जा रहा है।
Next Story