
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि विभिन्न राज्यों के 179 बेरोजगार युवक इस गिरोह के शिकार हुए और इन लोगों ने उन्हें ठगा। उन्होंने बताया कि गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से घाटशिला अनुमंडल में लाया गया था और उन्हें रोजगार का वादा करके किराए के मकान में रखा गया था। उन्होंने बताया कि इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि प्रत्येक पीड़ित से कथित तौर पर 25,000 रुपये वसूले गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि घाटशिला थाना क्षेत्र के लालडीह दाहीगोड़ा स्थित फर्जी कंपनी मेसर्स रिया एंटरप्राइजेज को सील कर दिया गया है और सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान कर उन्हें उनके घर वापस भेजने की भी व्यवस्था की जा रही है।
TagsJharkhandरैकेटभंडाफोड़4 गिरफ्तारJharkhandracketbusted4 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





