झारखंड

Jharkhand: बंद घर से नकदी सहित 30 लाख रुपये के जेवरात चोरी

Sarita
9 May 2025 10:09 AM IST
Jharkhand: बंद घर से नकदी  सहित 30 लाख रुपये के जेवरात चोरी
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 30 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि चोरों ने बंद घर में घुसकर चार मंगलसूत्र, जिनमें से एक हीरे का है, सोने की चेन, अंगूठी, कंगन, मांग टीका, नथ, हीरे की नोज पिन और लॉकेट समेत कई महंगे आभूषण चुरा लिए. सभी आभूषणों की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही ह|
इसके साथ ही चोरों ने 75 हजार रुपये नकद भी चुरा लिए. इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब चोरों ने घर के बाहर और अंदर लगे ताले भी चुरा लिए. बताया जा रहा है कि घर के लोग गिरिडीह में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story