झारखंड

Jharkhand: युवती ने बाथरूम में खुद को लगाई आग,पुलिस ने शुरू की जांच

Sarita
7 May 2025 9:48 AM IST
Jharkhand: युवती ने बाथरूम में खुद को लगाई  आग,पुलिस ने शुरू की जांच
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पलामू में एक दिल दहला देने वाली और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली| जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के 2 नंबर टाउन इलाके की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लड़की बाथरूम में गई और खुद पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली|
जब पड़ोसियों ने बाथरूम से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को बाहर निकाला, लेकिन लड़की आग में जलने से मर चुकी थी. हालांकि, लड़की ने किस वजह से अपनी जान दी, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है|इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
Next Story