भारत

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया, कांग्रेस नेता ने ये क्या कह दिया

jantaserishta.com
7 May 2025 9:34 AM IST
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया, कांग्रेस नेता ने ये क्या कह दिया
x
देखें वीडियो.
Operation Sindoor: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भारतीय सेना की तरफ से किए गए ऑपरेशन सिंदूर के सबूत मांग लिए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि क्या इस कार्रवाई से किसी आतंकवादी की मौत हुई है? थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने साझा ऑपरेशन कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। खबर है कि भारत के रडार पर खासतौर से आतंकवादी संगठन के आका थे।
कांग्रेस अल्वी ने कहा, 'इससे ज्यादा जवाब देना जरूरी है। यह कम से कम है। हमारी फौज ने तो वो किया जो भारत सरकार ने कह दिया। जितना ऑब्जेक्ट उनको दिया गया, उन्होंने पूरा कर दिखा दिया। फिर वही सवाल उठता है कि क्या चुन चुन कर आतंकवादी मार दिए गए। दोबारा तो पहलगाम नहीं होगा? हर कुछ दिन के बाद कुछ न कुछ हो जाता है।'
उन्होंने कहा, 'यह ऐसा मौका है, इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जो कुछ कहा था कि हम आतंकियों की बची हुई जमीन खत्म कर देंगे, हम उनके आकाओं को खत्म कर देंगे। अगर ऐसा हुआ है, तो बहुत अच्छा है। हम तो सिर्फ प्रधानमंत्री से पूछते हैं कि जो आपने कहा था क्या वो पूरा हो गया।'
22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बैसरन में वादियों का लुत्फ ले रहे पर्यटकों पर गोलाबारी कर दी थी। उस हमले में एक स्थानीय शख्स समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी। हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों के शामिल होने की बात सामने आ रही थी। तब से ही संकेत मिल रहे थे कि भारत आतंकवादी ठिकानों पर बड़ा अटैक कर सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story