भारत

ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों का खात्मा, पूरे देश में उत्साह का माहौल

jantaserishta.com
7 May 2025 9:17 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों का खात्मा, पूरे देश में उत्साह का माहौल
x
देखें वीडियो.
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है और हर कोई भारतीय सेना के पराक्रम का सरहाना कर रहा है।
आर-पार के मूड में
पहलगाम में मारे गए 26 लोगों की मौत का बदला भारत ने ले लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत देर रात भारत ने पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों को निशाना बनाया। खास बात है कि इनमें ऐसे दो ठिकाने और शामिल हैं, जो बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय भारतीय सेना की तरफ से छोड़ दिए गए थे। मौजूदा कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ आर या पार की जंग के मूड में है।
एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर में शामिल किए गए 9 ठिकानों में 2 बहावलपुर और कोटली बालाकोट ऐक्शन के समय भारतीय सेना की रडार पर थे, लेकिन सेना ने इन दोनों को छोड़ दिया था। कहा जा रहा है कि इसकी वजह थी कि यहां अटैक करना एक्ट ऑफ एग्रेशन माना जाएगा। खास बात है कि बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है।
इस बहावलपुर के साथ ही भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के मुख्यालयों को भी मुरिदके में निशाना बनाया है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े TRF यानी द रेजिस्टेंस फोर्स ने ली थी। भारत ने कुल 9 ठिकानों पर हमला किया है। जबकि, खबरें हैं कि पाकिस्तान ने सिर्फ तीन ठिकानों की बात स्वीकार की है। इनमें बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद शामिल है।
22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने बैसरन में वादियों का लुत्फ ले रहे पर्यटकों पर गोलाबारी कर दी थी। उस हमले में एक स्थानीय शख्स समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी। हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों के शामिल होने की बात सामने आ रही थी। तब से ही संकेत मिल रहे थे कि भारत आतंकवादी ठिकानों पर बड़ा अटैक कर सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null