
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गुमला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पिकनिक के दौरान हुई मारपीट में 2 लोगों की हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लिगिर पाठ गांव का है|
बताया जा रहा है कि 3 युवक सुखदेव मुंडा, बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा पिकनिक मनाने जंगल गए थे. इस दौरान तीनों ने शराब पी. पिकनिक मनाने गए युवकों में मारपीट हो गई. छोटू मुंडा ने लाठी से हमला कर दिया. सुखदेव और बुधराम गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई|
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस लिगिर पाठ पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि आपसी विवाद के बाद जवाबी कार्रवाई में 2 लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें शामिल अन्य जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी|
TagsJharkhandयुवकोंझगड़ा2 मौतआरोपीगिरफ्तारJharkhandyoung menfight2 diedaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





