
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू से वार कर अपने ससुर को मार डाला तथा अपनी पत्नी एवं उसकी बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि बीते गुरुवार रात छत्रपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में यह वारदात हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया, ''सुनील यादव का दामाद लवकुश एक प्रवासी मजदूर है तथा बृहस्पतिवार को दिल्ली से लौटने के बाद वह अपनी ससुराल गया। शुरुआत में उसका अपनी पत्नी पूजा से कुछ बातों पर झगड़ा हुआ। जब उसके ससुर ने बीच-बचाव किया, तो लवकुश ने गुस्से में चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी।''
प्रसाद के अनुसार जब लव कुश की पत्नी व उसकी बहन ने सुनील यादव को बचाने की कोशिश की तब उसने उन दोनों पर भी हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है।
TagsJharkhandघरेलू विवादससुरहत्याJharkhanddomestic disputefather-in-lawmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





