
x
Jharkhand झारखंड :झारखंड में बोकारो जिले के एक गांव में भटककर आई एक जंगली हथिनी ने दो दिन में पांच लोगों को मार डाला है। अधिकारियों ने बताया कि हथिनी ने शुक्रवार रात दो लोगों को कुचलकर मार डाला और चार अन्य को घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह भी उसने तीन लोगों को कुचल दिया था।मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) संदीप शिंदे ने मीडिया से कहा, ''यह हथिनी पांच हाथियों के झुंड का हिस्सा है। लेकिन, सिर्फ यही परेशानी खड़ी कर रही है।''
उन्होंने बताया कि ये घटनाएं महुआटांड थाना क्षेत्र में हुईं तथा शुक्रवार को मारे गए लोगों की पहचान सोमर साव (50) और उनके पोते आयुष कुमार (9) के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिंदे ने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों में बोकारो में हथिनी ने आठ लोगों को मार डाला है तथा रामगढ़ जिले में भी कुछ और लोगों को मारा है।
TagsJharkhandहथिनी5जान JharkhandElephantfive lives जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





