
x
Jharkhand: झारखंड के देवघर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 60 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामला जिले के मधुपुर के मिसरना गांव का है। 60 वर्षीय महिला का सिर कटा शव खदान से बरामद किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का सिर ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं मिला। बताया जा रहा है कि मिसरना गांव के एक किशोर की कुछ दिनों पहले मौत हो गई थी।
किशोर के परिजनों को शक था कि 60 वर्षीय महिला डायन है और उसने ही बच्चे की जान ली है।तक महिला के परिजनों ने किशोर के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला की बेटी ने चार महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
TagsJharkhandबुजुर्गहत्याJharkhandelderlymurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





