
x
Jharkhandझारखंड: झारखंड में आज यानी मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।वहीं, भूकंप के झटकों से लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, झारखंड में भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को शांत रहने और किसी भी आपात स्थिति में जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। आईएमडी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 उत्तर और देशांतर 88.55 पूर्व में महसूस किया गया।
आपको बता दें कि बंगाल और ओडिशा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में करीब 91 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली में पिछले सात दिनों में तीन बार भूकंप आ चुका है।
TagsJharkhandभूकंपझटकोंJharkhandearthquaketremorsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





