
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के धनबाद में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्रीय कार्यालय के पास बाघमारा डुमरा रोड पर हुई। घायल की पहचान मंदरा के पूर्व मुखिया शंकर बेलदार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शंकर बेलदार बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने पूर्व मुखिया पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कमर पर एक और पैर पर दो गोलियां मारी। पूर्व मुखिया को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो सका है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
TagsJharkhandपूर्व मुखियाहमलाJharkhandformer chiefattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





