
x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत पाकेला पोटाकेबिन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 426 बच्चों के भोजन में कथित तौर पर फिनाइल (जहर) मिलाने की कोशिश की गई. सजग अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई के कारण भोजन को बाहर फेंक दिया गया, जिससे बच्चों की जान बच गई. इस घटना के पीछे एक शिक्षक पर बदले की भावना से यह कृत्य करने का आरोप है, जिसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने तत्काल तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसमें एसडीएम सूरज कश्यप, डीएमसी उमाशंकर तिवारी और एपीसी आशीष राम शामिल हैं. जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू की और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए. कलेक्टर ध्रुव ने कहा, “इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है. दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
घटना तब सामने आई जब भोजन की बदबू और असामान्य स्थिति को अधीक्षक ने समय रहते पहचान लिया. तत्काल भोजन को नष्ट कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया. यदि यह भोजन बच्चों तक पहुंच जाता, तो 426 मासूमों की जान खतरे में पड़ सकती थी. जिला प्रशासन ने आरोपी शिक्षक और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच तेज कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





