
x
Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां प्रदेश कांग्रेस की आदिवासी इकाई के 24 वर्षीय नेता की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित तिग्गा के रूप में हुई है, जो आदिवासी कांग्रेस की कर्रा ब्लॉक इकाई के महासचिव थे। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर गुयू गांव में रविवार शाम हुई। घटना के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। वहीं संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
कर्रा थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “परिवार के बयान के अनुसार, सुमित तिग्गा घर पर थे, तभी उनके दो दोस्त शाम करीब साढ़े छह बजे आए और उन्हें बुलाकर बाहर ले गए। वे घर के पास ही आग पर हाथ ताप रहे थे। उसी दौरान पीछे से किसी ने आकर उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने की वजह से सुमित तिग्गा गंभीर रूप से घायल हो गए।” थाना प्रभारी हेम्ब्रम ने बताया कि परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
TagsJharkhandकांग्रेसआदिवासी नेताहत्याJharkhandCongressTribal leaderMurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





