
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के दुमका जिले में गुरुवार को कम से कम पांच कांवड़िये उस समय घायल हो गए जब उनकी कार ईंटों के ढेर से टकरा गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के बेलटिकरी गांव के पास उस समय हुई जब श्रद्धालु देवघर में बैद्यनाथ धाम के दर्शन करने के बाद दुमका में बासुकीनाथ मंदिर जा रहे थे। जरमुंडी थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल ने कहा, "घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।" उन्होंने कहा कि एक ई-रिक्शा से बचने की कोशिश में उनकी कार सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। मंडल ने कहा कि घायल गिरिडीह जिले के बगोदर के निवासी हैं।
TagsJharkhandपांचकांवड़ियेघायलJharkhandfiveKanwariyasinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





