
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव कोकर के पास गाड़ी गांव इलाके के पहन टोली में पड़ा मिला। लोग जब सुबह टहलने निकले तो खून से सना शव देख दंग रह गए। वहीं शव से कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी बरामद की गई है, जिसके टायर पर खून के धब्बे दिख रहे थे।शुरुआती तौर पर यह भी माना जा रहा है कि हमलावरों ने पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या की है। मौके पर पड़े खून और चोट के निशानों को देखकर पुलिस को आशंका है कि वारदात काफी क्रूर तरीके से अंजाम दी गई।
सूचना मिलते ही खेलगांव थाना और सदर थाना की पुलिस हरकत में आ गई। सदर थानेदार कुलदीप कुमार भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। थोड़ी देर बाद एफएसएल की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। इस वारदात के बाद से कोकर से सटे गाड़ी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
TagsJharkhandशवजांचपुलिसJharkhandbodyinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





