
x
Jharkhand झारखंड: मेमको मोड़ के पास रविवार देर रात एक ट्रक (JH 10 Z 8823) को दूसरे ट्रक (JH 10 AA 7547) ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंस गया। बताया जा रहा है कि आगे वाले ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ। बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
दोनों चालक बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक एक ही कंपनी के हैं। पुलिस ने ट्रकों को जब्त कर लिया है।
Next Story





