झारखंड

Jharkhand Air Ambulance Crash : एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की मौत

Sarita
24 Feb 2026 6:33 AM IST
Jharkhand Air Ambulance Crash : एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोगों की मौत
x
Jharkhand Air Ambulance Crash : झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सातों लोगों की मौत हो गई। चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने यह जानकारी दी।कीर्तिश्री जी मीडिया को बताया, "एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। विमान रांची से दिल्ली जा रहा था।"
एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल ने बताया कि सभी सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनकी पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है।इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई। हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने बताया था, "रांची से सात लोगों को लेकर जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना राज्य प्रशासन से प्राप्त हुई है।"
Next Story