झारखंड

Jharkhand Accident: ट्रैक्टर-बाइक में भीषण टक्कर, 2 की मौत

Sarita
18 Feb 2025 9:24 AM IST
Jharkhand Accident:  ट्रैक्टर-बाइक में भीषण टक्कर, 2 की मौत
x
Jharkhand Accident: झारखंड के पाकुड़ जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया|मिली जानकारी के अनुसार, घटना महेशपुर मुख्य मार्ग पर हाथीमारा गांव के पास हुई. मृतकों की पहचान 16 वर्षीय सिफिले बेसरा और 25 वर्षीय दीनू सोरेन के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान बाइक की टक्कर तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर से हो गई. इस भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया|
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है|
Next Story