
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के जामताड़ा जिले की पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों का तरीका काफी हाईटेक है। पुलिस को इन साइबर अपराधियों की तलाश थी, जो बिना किसी प्रकार के ओटीपी के लोगों के खातों से पैसे उड़ा रहे थे। गिरफ्तार अपराधी सात वर्षों से पुलिस को चुनौती दे रहे थे कि कोई उन्हें अपने तरीके से नहीं पकड़ सकता।
पुलिस ने इन अपराधियों की चुनौती को स्वीकार किया और इस गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इसके मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार पांचों साइबर अपराधी दो अलग-अलग गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि अच्छी बांग्ला भाषा बोलने के कारण इनका मुख्य कार्यक्षेत्र पश्चिम बंगाल रहा है और इसके अलावा इन्होंने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 18 फर्जी सिम कार्ड और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम इसलिए नहीं बताए जा रहे हैं क्योंकि उनके जरिए कहीं और छिपे उनके आका अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
TagsJharkhandसाइबर क्राइम5 गिरफ्तारJharkhandcyber crime5 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





