
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां एक तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत चार बच्चों की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज यानी मंगलवार दोपहर उड़सुगी गांव की है। मृतक बच्चों में 16 वर्षीय नारायण चंद्रवंशी, 13 वर्षीय हरिओम चंद्रवंशी जो सगे भाई थे, जबकि अन्य दो बच्चों में 12 वर्षीय अक्षय कुमार, 8 वर्षीय लकी कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चारों बच्चे घर के पास बने तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान ज्यादा गहराई में चले जाने के कारण यह हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। वहीं, इस हादसे से पूरे इलाके में मातम पसर गया है और परिवार सदमे में है।
TagsJharkhandडोभा4 बच्चोंमौतहाहाकारJharkhandDobha4 childrendeathuproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





