
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के साहिबगंज में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के मयूरकोला पंचायत स्थित बढ़ईटांड़ गांव का है। बताया जा रहा है कि 2 महिलाएं गांव के पास स्थित एक तालाब में नहाने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश हुई और बिजली गिरी, जिससे वे इसकी चपेट में आ गईं। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान बढ़ईटांड़ गांव के बिशु घोष की पत्नी मानती देवी (55) और फुल चुआ गांव के गोला घोष की पत्नी उर्मिला देवी (35) के रूप में हुई है। वहीं, आपको बता दें कि मौसम विभाग बार-बार कहता है कि बिजली गिरने के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना घर से बाहर निकल जाते हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है।
TagsJharkhandआकाशीयबिजली2 महिलाओंमौतlightning2 womendeathजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





