
x
Jharkhand : झारखंड में बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी अचानक गायब हो गई है। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव की ही एक युवती, कुसुम कुमारी पिता भजनलाल करमाली, ने तीन युवकों को बुलाकर लड़की को बरईकला छठ घाट से उनकी बाइक पर किसी अज्ञात जगह भेज दिया था।
शिकायत के अनुसार, तीनों आरोपी-सफीक अंसारी, रंजीत तुरी और राहुल तुरी-नाबालिग को ओरमो-दांतु रोड के समीप ग्राम कुलागुजु के पास सुनसान इलाके में ले गए, जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता को गांव में छोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में कसमार थाना मे पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) के नेतृत्व में टीम गठित कर त्वरित कारर्वाई की गई, जिसके बाद सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस ममले में सफीक अंसारी, उम्र 26 वर्ष, रंजीत तुरी, उम्र 19 वर्ष, राहुल तुरी, उम्र 18 वर्ष, कुसुम कुमारी, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
TagsJharkhandबच्चीदुष्कर्मआरोपीगिरफ्तारJharkhandgirlrapeaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





