झारखंड

Hazaribagh : अवैध कोयला खदान से 13 दिन बाद 3 मजदूरों के शव बरामद

Sarita
3 Jun 2025 12:56 PM IST
Hazaribagh : अवैध कोयला खदान से 13 दिन बाद 3 मजदूरों के शव बरामद
x
Hazaribagh हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर गांव में स्थित एक अवैध कोयला खदान में 21 मई को खावा नदी का पानी घुसने से 3 मजदूर फंस गए थे. अब 13 दिन बाद सोमवार (2 जून 2025) को उन तीनों मजदूरों के शव बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूरों की पहचान 45 वर्षीय प्रमोद साव, 25 वर्षीय उमेश कुमार और नौशाद आलम के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर 21 मई बुधवार को किसी काम से खदान के अंदर गए थे. तभी तेज बारिश हुई|
जिससे खावा नदी का जलस्तर बढ़ गया और पानी खदान के अंदर चला गया. तीनों अंदर फंस गए और उनकी जान चली गई. सोमवार को जैसे ही खदान में पानी का स्तर कम हुआ तो ग्रामीण खोजबीन के लिए अंदर गए. तभी उन्हें तीन मजदूरों के शव दिखाई दिए. जिसके बाद इसकी सूचना अंचलाधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल को दी गई और तीनों मजदूरों के शवों को बाहर निकाला गया।इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
Next Story