भारत

एक करोड़ की चोरी का खुलासा, गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Jun 2025 12:47 PM IST
एक करोड़ की चोरी का खुलासा, गैंग के पांच आरोपी गिरफ्तार
x
क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है.
दमन: दमन में फरवरी में हुई एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की वारदात का दमन क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। गुजरात के दाहोद जिले के एक गैंग ने इस सनसनीखेज चोरी को अंजाम दिया था। चोरों ने दमन के मच्छीवाड़ा इलाके में रणछोड़राय मंदिर और एक एनआरआई के मकान को निशाना बनाया, जहां से उन्होंने सोने के आभूषण, विदेशी मुद्रा और अन्य कीमती सामान चुराए, जिनकी कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक थी।
दमन पुलिस ने इस मामले में कड़ी मेहनत और तकनीकी निगरानी के जरिए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम नरेश, कालू, भारत, पंकज और जिग्नेश हैं। पुलिस ने इनके पास से 26 तोला सोना भी बरामद किया है। हालांकि चोरी की गई नकदी की अभी तक रिकवरी नहीं हो सकी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीशनल एसपी) तनु शर्मा ने बताया कि यह एक जटिल अंतरराज्यीय अपराध था, क्योंकि आरोपी दमन के बाहर से थे। एडिशनल एसपी तनु शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मोटी दमन पुलिस स्टेशन में फरवरी में इस चोरी की एफआईआर दर्ज हुई थी। शुरुआत में स्थानीय पुलिस ने दो आरोपियों, नरेश और कालू, को गिरफ्तार किया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने मानव खुफिया जानकारी (ह्यूमन इंटेलिजेंस) और तकनीकी निगरानी का उपयोग कर बाकी तीन आरोपियों भारत, पंकज और जिग्नेश को पकड़ा। भारत इस मामले में मुख्य रिसीवर (चोरी का माल खरीदने वाला) है, जिसके खिलाफ गुजरात में पहले से 50 मामले दर्ज हैं और वह गुट्सी टॉक एक्ट के तहत सजा काटकर हाल ही में रिहा हुआ था। अन्य दो आरोपी भी पहले से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कई जगहों पर छापेमारी की और कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल की।
तनु शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें अभी भी बाकी चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए काम कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी गैंग पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों को रोका जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story