झारखंड

12वीं महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मिली निराशा, हरियाणा से हारकर उपविजेता बनी झारखंड

Sarita
4 April 2022 9:16 AM IST
12वीं महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मिली निराशा, हरियाणा से हारकर उपविजेता बनी झारखंड
x

फाइल फोटो 

चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी हरियाणा के खौफ से झारखंड की टीम एक बार फिर नहीं उबर सकी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी हरियाणा के खौफ से झारखंड की टीम एक बार फिर नहीं उबर सकी। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में रविवार को संपन्न 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में झारखंड की टीम एक बार फिर हरियाणा से हारी और उपविजेता बनी। हरियाणा ने 3-0 की जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता में यह झारखंड टीम की पहली हार थी।

10 साल में नौ पदक
इस प्रतियोगिता में झारखंड का प्रदर्शन अबतक शानदार रहा है। 2020 में इसका आयोजन नहीं हो सका। पिछले 10 सालों से (2020 छोड़ जिसमें प्रतियोगिता नहीं हुई 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम हरियाणा से हार कर उप विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में झारखंड का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। पिछले 10 सालों से राज्य की जूनियर महिला टीम इस प्रतियोगिता में पदक जीती आ रही है। रविवार को खेले गए मैच में झारखंड को परंपरागत प्रतिद्वंदी से मात खानी पड़ी। ऐसे दर्जनों मौके आए हैं जब झारखंड की टीम हरियाणा से ही हारी है। 2018 में झारखंड की लड़कियां राष्ट्रीय चैंपियन बनीं थीं। हरियाणा की टीम के सामने राष्ट्रीय से लेकर जूनियर टीम को कठिनाई होती है और झारखंड के खिलाड़ी उसे पार नहीं कर पाते।
झारखंड के पदक
2022 रजत पदक
2021 रजत पदक
2019 स्वर्ण पदक
2018 स्वर्ण पदक
2017 कांस्य पदक
2016 कांस्य पदक
2015 रजत पदक
2014 कांस्य पदक
2013 कांस्य पदक
Next Story