बिहार

Dhanbad : फुटपाथ पर मौजूद दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sarita
4 Jan 2026 6:35 AM IST
Dhanbad : फुटपाथ पर मौजूद दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
x
Dhanbad धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत निरसा हटिया मोड़ से निरसा चौक तक एनएच-19 (जीटी रोड) के फुटपाथ पर लगी दुकानों में बीते गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, वहीं दुकानों में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया।आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच हटिया मोड़ के पास स्थित एक दुकान से अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। रात का समय होने के कारण अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर जा चुके थे।
आग की सूचना मिलते ही दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आसपास से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा और ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीवीसी मैथन और एमपीएल की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि लोगों को आशंका हो गई थी कि पूरा इंदिरा मार्केट इसकी चपेट में आ सकता है, हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। दुकानदारों के अनुसार, इस अगलगी में लगभग 20 से 25 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कई दुकानों के पूरी तरह जल जाने से दुकानदारों का एकमात्र रोजगार छिन गया है।
Next Story
null