- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Rajouri: लोगों की सेहत...
जम्मू और कश्मीर
Rajouri: लोगों की सेहत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, जारी हुई Warring
Sarita
16 Dec 2025 12:52 PM IST

x
Rajouri राजौरी: राजौरी में सख्त चेतावनी जारी हुई है। हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। अभी जो हालात राजौरी में दिखाई दे रहे हैं, वह किसी बड़ी आपदा की शुरुआत भर हैं। अगर शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगते रहे और उन्हें खुलेआम जलाया जाता रहा, तो आने वाले समय में राजौरी के लोगों को सांस की बीमारियां, फेफड़ों की गंभीर समस्याएं और कई जानलेवा रोग झेलने पड़ेंगे। यह बात आज याद रखी जानी चाहिए।आज सैलानी पुल, बेला बस स्टैंड, महाजन पैलेस के पास, जवाहर नगर सहित राजौरी शहर के बीचो-बीच कई जगहों पर कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। खासकर बेला बस स्टैंड पर हालात सबसे बदतर हैं, जहां खुलेआम कूड़े को जलाया जा रहा है और उसका जहरीला धुआं हवा में घुलकर पूरे शहर को बीमार बना रहा है।
यह धुआं सिर्फ बदबू नहीं फैला रहा, बल्कि लोगों के फेफड़ों में जहर भर रहा है। बच्चे, बुज़ुर्ग और पहले से बीमार लोग इसकी सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं। अगर स्वास्थ्य विभाग से पूछा जाए तो वे भी इसके खतरनाक परिणामों से इनकार नहीं कर सकते।
राजौरी में पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग का अस्तित्व कागजों तक सीमित नजर आता है। विभाग है, अफसर हैं, मगर जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आता। यहां तक कि ऊपर बैठे जिम्मेदार अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारियों से आंखें मूंदे बैठे हैं। अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले वर्षों में राजौरी “पहाड़ी शहर” नहीं बल्कि बीमारियों का शहर कहलाएगा। यह वक्त चेतावनी देने का नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई करने का है।
TagsRajouriसेहतखतराWarringRajourihealththreatwarning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





