जम्मू और कश्मीर

Pakistan ने सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने किया ट्वीट, दिया Update

Gulabi Jagat
8 May 2025 10:48 PM IST
Pakistan ने सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने किया ट्वीट, दिया Update
x

Jammu and Kashmir: हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोनों से निशाना बनाने का प्रयास किया। हालांकि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सशस्त्र बलों ने स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत खतरे को निष्प्रभावी कर दिया। इसमें गतिज (kinetic) और गैर-गतिज (non-kinetic) दोनों प्रकार के साधनों का इस्तेमाल किया गया। हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान द्वारा मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग करके निशाना बनाया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा गतिज एवं गैर-गतिज साधनों के साथ मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार खतरे को निष्प्रभावी किया गया।"


Next Story