जम्मू और कश्मीर

पहलगाम बस हादसा: शहीदों के शवों को कंधा दिया एलजी मनोज सिन्हा

Bhumika Sahu
17 Aug 2022 10:38 AM GMT
पहलगाम बस हादसा: शहीदों के शवों को कंधा दिया एलजी मनोज सिन्हा
x
शहीदों के शवों को कंधा दिया एलजी मनोज सिन्हा

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के जवानों को बुधवार को श्रीनगर में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा भी जवानों के सम्मान में उपस्थित रहे। उन्होंने ITBP के जवानों के शवों को कंधा दिया। बता दें कि, अब श्रीनगर से जवानों के शव उनके घर पहुंचाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे ITBP के जवानों से भरी एक बस 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। हादसे में 7 जवान शहीद हो गए थे। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान मौजूद थे। बस का ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ था। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने बस पर से कंट्रोल खो दिया और बस खाई में जा गिरी।
ITBP के DG एसएल थाओसेन ने जानकारी दी थी कि हादसे में सात जवान शहीद हो गए है। गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को उपचार के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में जारी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के DIG रनबीर सिंह के अनुसार, गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में लाया गया है। बाकी जवानों की हालत ठीक है।


Next Story