- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- J&K: बीजेपी ने सुनील...
जम्मू और कश्मीर
J&K: बीजेपी ने सुनील शर्मा को विपक्ष का नेता (LOP) चुना
Harrison
3 Nov 2024 5:17 PM IST

x
Jammu Kashmir: पूर्व मंत्री सुनील शर्मा को रविवार को जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। किश्तवाड़ जिले के पद्दर नागसेनी से विधायक शर्मा का जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष का नेता बनना तय है।भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां विधायक दल की बैठक के बाद कहा, ‘‘सुनील शर्मा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वह विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे।” जम्मू कश्मीर विधानसभा में भाजपा नेता शर्मा (47) का यह दूसरा कार्यकाल होगा। शर्मा ने केंद्र शासित प्रदेश में 2022 के परिसीमन प्रक्रिया के बाद नव गठित निर्वाचन क्षेत्र पद्दर नागसेनी से मामूली अंतर से जीत हासिल की।
Tagsजम्मू-कश्मीरबीजेपीसुनील शर्माJammu and KashmirBJPSunil Sharmaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi News India News Series of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperHindi News
Next Story





