भारत

जब सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

jantaserishta.com
3 Nov 2024 4:50 PM IST
जब सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा
x
वीडियो भी वायरल.
वाराणसी: वाराणसी में गंगा घाट किनारे रविवार सुबह जमकर पथराव हो गया. पथराव के दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके गिरफ्तार कर लिया है. घटना वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट इलाके के तेलियानाला घाट की है. जहां पर नाविकों का दो गुट सवारी बैठाने के चक्कर में एक दूसरे से भीड़ गया था.
अचानक हुई इस पत्थरबाजी से अफरा-तफरी मच गई. पथराव की घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया. घटना के दौरान आठ लोग घायल हो गए, जिनका उपचार वाराणसी के कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जाता है कि सुबह के वक्त गंगा घाट किनारे सवारी बैठाने को लेकर संतोष साहनी और धीरज साहनी आमने सामने आ गए. दोनों ने ही एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाया कि वह एक दूसरे की सवारी को अपने-अपने नाव पर बिठा रहे हैं. जिसपर बात तू-तू, मैं मैं से शुरू होकर गाली गलौज और फिर मारपीट के बाद पथराव तक जा पहुंची.
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के काशी जोन के डीसीपी गौरव बांसवाल ने बताया कि दोनों ही पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखकर गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई भी की जा रही है. आपको बता दें कि वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है. यहां काशी विश्वनाथ मंदिर भी स्थित है. यही वजह है कि यहां पर बड़ी संख्या में हर दिन श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. दर्शन के बाद लोग गंगा दर्शन के लिए भी घाट पर जाते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story