जम्मू और कश्मीर

Jammu: युवक का हाई वोल्टेज हंगामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा

Sarita
20 Feb 2025 10:35 AM IST
Jammu:  युवक का हाई वोल्टेज हंगामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा
x
Jammu जम्मू: राजौरी के थानामंडी से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया। युवक की पहचान थानामंडी निवासी जावेद कोहली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार थानामंडी में एक युवक ने अपनी निजी मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, वन्यजीव विभाग, पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Next Story