जम्मू और कश्मीर

Jammu News: पावर कॉरपोरेशन ने उठाया बड़ा कदम, बिजली की समस्या से मिलेगी राहत

Sarita
18 Feb 2025 9:17 AM IST
Jammu News:  पावर कॉरपोरेशन ने उठाया बड़ा कदम, बिजली की समस्या से मिलेगी राहत
x
Jammu News : जम्मू संभाग में बिजली की समस्या के समाधान के लिए पावर कॉरपोरेशन की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आपको बता दें कि पावर कॉरपोरेशन ने बड़े स्तर पर काम करने का फैसला किया है। इसके तहत 30 हजार पोल और 300 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिससे लो वोल्टेज समेत अन्य समस्याओं का समाधान होगा। यह काम मार्च से शुरू होगा और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिलहाल ग्रामीण इलाकों में पेड़ों से तारें लटकाई गई हैं, जो हवा चलने पर टूट जाती हैं और दो दिन तक समस्या बनी रहती है।
इस समस्या के समाधान के लिए लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। अब पावर कॉरपोरेशन इसका समाधान करने जा रहा है, जिसके लिए 1600 करोड़ रुपये की लागत से काम किया जा रहा है। पावर कॉरपोरेशन के मुताबिक 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बाकी 40 फीसदी काम इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा जम्मू शहर में 200 से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिससे सर्दी और गर्मी में बिजली की समस्या नहीं रहेगी। ग्रामीण इलाकों में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, जिससे बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा।
Next Story