- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: चिनाब...

x
Jammu-Kashmir:भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच भारत की ओर से कई बांधों का पानी रोक दिया गया. भारत ने सबसे पहले सिंधु नदी का पानी रोका, जिसके बाद चिनाब नदी पर बने बांध से भी पानी रोका गया. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार और सलाल बांध को बंद कर दिया था. हालांकि, आज शुक्रवार को चिनाब नदी पर बने दोनों बांधों के कुछ गेट खोले गए. इसके वीडियो भी सामने आए हैं|
दरअसल, भारत की ओर से पिछले हफ्ते ही चिनाब नदी का पानी रोक दिया गया था. इसमें पहले बगलिहार बांध और फिर सलाल बांध को बंद करके पानी रोका गया था. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश के बाद बांध का जलस्तर बढ़ गया था. इसके बाद अब रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं. इसके अलावा चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल बांध के भी तीन गेट खोल दिए गए हैं. इस दौरान दोनों बांधों से पानी का प्रवाह आगे बढ़ता नजर आया और चिनाब नदी में कई दिनों का सूखा खत्म हुआ|
आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सबसे पहले सिंधु नदी पर बने बांध को बंद कर दिया था. भारत ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया था. आपको बता दें कि यह सिंधु जल संधि विश्व बैंक ने की थी. इस संधि पर 1960 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे. इसे अक्सर दो शत्रुतापूर्ण पड़ोसियों के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के एक दुर्लभ उदाहरण के रूप में सराहा जाता है|
TagsJammu-Kashmirचिनाब नदीछोड़ापानी Jammu-KashmirChenab riverreleasedwaterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





