- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir:...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: अनियंत्रित कार पैराफिट से टकराई, मां-बेटे की मौत
Sarita
24 Aug 2025 7:56 AM IST

x
Jammu-Kashmir: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांड इलाके में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार पैराफिट से टकरा गई, जिसमें एक मां और उसका बेटा हादसे में जान गंवा बैठे, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिता का इलाज जीएमसी उधमपुर में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जम्मू से उधमपुर की ओर जा रही कार नंबर जेके02सीएच-5448 हनुमान मंदिर के पास चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क के किनारे लगे पैराफिट से जा टकराई। तेज बारिश के कारण कार पर नियंत्रण खोने के चलते यह हादसा हुआ। कार में सवार तीनों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नेशनल हाईवे अथॉरिटी की एंबुलेंस को बुलाया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाद में उपचार के दौरान महिला के बेटे की भी मौत हो गई। पिता अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsJammu-Kashmirकारपैराफिटटकराईमां-बेटेमौतJammu-Kashmircarparapetcollidedmother and sondied जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





