- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir: महाकुंभ...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को टूरिस्ट बस ने टक्कर मारी, तीन की मौत
Sarita
18 Feb 2025 8:55 AM IST

x
Jammu-Kashmir: थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रयागराज से कुंभ स्नान कर जम्मू लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आ रही टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है। हादसे के पीछे की वजह कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना बताया जा रहा है। हादसा रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यमुना एक्सप्रेसवे के प्वाइंट नंबर 48 टप्पल कट पर हुआ। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। जेवर टोल प्लाजा पर जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने बस रोकी और उससे कूदकर भाग गया।
पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। बस कंडक्टर चंदन सिंह निवासी बिहार ने बताया कि कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस कार से टकरा गई। हादसे में मृतकों की पहचान पदम प्रकाश (67) पुत्र सतगुरु प्रकाश निवासी हाउस नंबर 70 सेक्टर 14 नानक नगर जम्मू, युद्धवीर (50) पुत्र रामचंद्र गुप्ता निवासी हाउस नंबर 35 सेक्टर एक वार्ड नंबर 53 त्रिकुटा नगर जम्मू और सविता (65) पत्नी बीआर शर्मा निवासी हाउस नंबर 31 सेक्टर दो एक्स्ट्रा त्रिकुटा नगर जम्मू के रूप में हुई है।
सविता के पति बीआर शर्मा (71) और युद्धवीर की पत्नी रितु गुप्ता (48) गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी वेन्यू कार में सवार होकर प्रयागराज से जम्मू जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टप्पल पुलिस और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैर क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों का उपचार चल रहा है। तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
TagsJammu-Kashmirश्रद्धालुओंकारटूरिस्ट बसटक्करमौतJammu-Kashmirdevoteescartourist buscollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





