- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu Kashmir: बहन के...
जम्मू और कश्मीर
Jammu Kashmir: बहन के खटखटाने पर भी नहीं खुला दरवाजा, मौके पर पहुंची पुलिस
Sarita
26 Feb 2025 12:49 PM IST

x
Jammu Kashmir: तहसील रामनगर के निंबला गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।जानकारी के अनुसार निंबला गांव निवासी पवन शर्मा के पुत्र तुषार शर्मा उर्फ वंशु (13) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब उसने काफी देर तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घर में मौजूद उसकी बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। उधमपुर में नौकरी करने वाले पिता तुरंत घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
TagsJammu Kashmirमौकेपुलिस Jammu Kashmirspotpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





